mantrashakti banner

प्राचीन लोहाँगी पहाड़ी पर लहरायेगी हरियाली, 200 पौधों का किया रोपण

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय
बेतवा उत्थान समिति के तत्वावधान में वन विभाग के सहयोग से शुक्रवार को ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व बाली लोहाँगी पहाड़ी पर पौधरोपण अभियान चलाया गया।
समिति अध्यक्ष व समाजसेवी अतुल शाह ने बताया कि इस अवसर पर 200 पौधे रोपे गए जिससे पहाड़ी पर हरियाली हो जाएगी। पौधरोपण में कलेक्टर डॉ पंकज जैन भी मौजूद थे उन्होंने भी पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। और पौधों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, पर्यावरण प्रेमी राजकुमार शर्मा, बाल विहार कल्याण समिति के सदस्य, शहर के पर्यावरणप्रेमी उपस्थित थे।

Some Useful Tools tools