mantrashakti banner

Vidisha जिले में अब तक 685 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष अब तक 685 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष उक्त अवधि में 1058.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1075.5 मिमी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिले की तहसीलों में 19 अगस्त तक दर्ज वर्षा तदानुसार विदिशा में 556 मिमी, बासौदा में 762.4 मिमी, कुरवाई में 589.5 मिमी, सिरोंज में 421 मिमी, लटेरी में 669.1 मिमी, ग्यारसपुर में 661 मिमी, गुलाबगंज में 595 मिमी, नटेरन मंे 786 मिमी, शमशाबाद में 749.1 मिमी तथा पठारी तहसील में 1061 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

जिले की तहसीलो में शनिवार 19 अगस्त को 28.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। तदानुसार तहसीलवार शनिवार को दर्ज हुई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है विदिशा में 22 मिमी, बासौदा में 29 मिमी, कुरवाई 14.4 मिमी, सिरोंज में पांच मिमी, लटेरी में 19.3 मिमी, ग्यारसपुर में 28 मिमी, गुलाबगंज में 20 मिमी, नटेरन में 46 मिमी, शमशाबाद में 51 मिमी तथा पठारी तहसील में 50 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

Some Useful Tools tools