Ganjbasoda मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की संयुक्त बैठक सम्पन्न

विगत दिवस विहिप की महिला शाखा मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की संयुक्त बैठक मातृशक्ति की विभाग संयोजिका ज्योति वर्मा के तिरंगा चौक स्थित निवास पर रखी गयी।

बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष एवं मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी के पालक संदीप नेमा ने उपस्थित महिलाओं वर्ग को संगठन का परिचय दिया एवं‌ कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा वर्तमान की चुनौतियां संयुक्त परिवार सुखी परिवार, लव जेहाद एक षड्यंत्र आदि पर भी चर्चा की। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी के प्रांत वर्ग में सम्मिलित हुयी बहनों का स्वागत कर‌ उनका उत्साहवर्धन किया। बैठक में सभी बहनों का आपस में परिचय हुआ। उन्होंने कहा कि बहनें इस संगठन में अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं साथ ही स्वयं हर परिस्थिति में सशक्त और सक्षम बनती है।

इस अवसर पर मातृशक्ति विभाग संयोजिका ज्योति वर्मा, विहिप जिला उपाध्यक्ष रंजीता सिंह, मातृशक्ति जिला संयोजिका स्वदेश छाबड़ा, मुन्नी देवी कुशवाह, स्नेहलता तिवारी, दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता मानसी भावसार, मुदिता शर्मा, रानू नामदेव, सलोनी तिवारी आदि बहनें उपस्थित थी।