Ganjbasoda विहिप सामाजिक समरसता कार्यक्रम में 11 जोड़ों ने किया सामूहिक शिवाभिषेक

विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सामाजिक समरसता रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विभिन्न जाति विरादरी के 11 जोड़ों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन अर्चन अभिषेक कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विहिप प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील यादव ने कहा कि सभी हिंदू सहोदर भाई भाई हैं कोई भी पतित नहीं है यही विहिप का संदेश है। शिव अभिषेक पंडित आशीष शर्मा, उमेश महाराज ने संपन्न कराया।

कार्यक्रम में जिला सामाजिक समरसता प्रमुख दिलीप देसाई, जिला विद्यार्थी प्रमुख लालचंद कुशवाहा, जिला गौरक्षा प्रमुख रविंद्र ठाकुर, श्याम रघुवंशी, हेमंत पंथी,पंकज चौबे,अंकित कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

 

Some Useful Tools tools