भगवान श्रीराम-हनुमान जी से अर्जी , जनपद पंचायत में शुरू हुआ अखण्ड रामायण का पाठ

प्रदेश सरकार को मनाने भगवान श्रीराम, हनुमान जी सरकार की शरण मे कर्मचारी, अखण्ड रामायणजी पाठ कर मांगी प्रदेश सरकार को सदबुद्धि, ताकि लंवित माँगो का हो निराकरण

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@बासौदा रमाकांत उपाध्याय

मध्यप्रदेश की सरकार को सद्बुद्धि प्राप्त हो और संयुक्त मोर्चा की लंवित माँगो का निराकरण जल्दी हो जाए इसके लिए संयुक्त मोर्चा ने भगवान श्रीराम व हनुमान जी सरकार की शरण ली। और शुक्रवार को मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जनपद पंचायत परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

जिसमें रामायण पाठ के साथ श्रीराम जी व हनुमान बालाजी सरकार से प्रार्थना की गई कि मध्यप्रदेश शासन को सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे उनकी मांगों का निराकरण हो जाए। पाठ का समापन शनिवार को किया जाएगा।

संयुक्त मोर्चा के देवी सिंह रघुवंशी, अनंतसिंह विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, चंद्रमोहन किरार, व्हीएन अहिरवान, दीपक रघुवंशी ने बताया कि माँगो के माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। इसीलिए यह आयोजन किया जा रहा है।

यह मांगे हैं शामिल
अन्य कर्मचारियों की तरह छठवां सातवाँ वेतनमान, समय मान वेतनमान दिया जाए व पेंशन के आदेश संशोधित किए जाएं,
जिला व जनपद के आधार पर सेटअप तैयार हो,
ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन और नियुक्ति दिनांक से वेतनमान का निर्धारण किया जाए
इंजीनियरों को शासन स्तर से जॉब चार्ट का निर्धारण हो, परिवीक्षा अवधि खत्म कर समय मान वेतनमान दिया जाए
रोजगार सहायकों की सेवा समाप्ति के स्थान पर निलंबन की कार्यवाही की जाए
समस्त संविदा कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सहायक के लिए 5 जून 2008 की संविदा नीति लागू की जाए सहित अन्य मांग शामिल हैं।

Some Useful Tools tools