Sironj पुलिस ने एक बोलेरो, 110 किलो गांजा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ सिरोंज रविकांत उपाध्याय/  

सिरोंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सक्रियता से कार्रवाई करते हुए लटेरी नाके पर भोपाल से आ रही बोलेरो वाहन को रोककर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने बोलेरो की छत में बहुत ही सुरक्षित तरीके से रखे 1 क्विंटल 10 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त गांजे की कीमत 16 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बोलेरो को भी गांजे के साथ जब्त किया है। 

सिरोंज थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर भोपाल से आ रही बोलेरो की जांच पड़ताल के बाद बहुत हाईटेक तरीके से रखा हुआ गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 16 लाख 50 हजार रुपए हैं। 2 आरोपी अमित निवासी ब्यावरा जिला राजगढ़ और अजय निवासी विदिशा को गिरफ्तार किया लेकिन इसमें मुख्य आरोपी विदिशा निवासी महेंद्र फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस पर पूर्व में भी गांजे की बरामदगी सहित अन्य अपराध पंजीवद्ध है। जब्त गांजा तेलंगाना से लाया जा रहा था।