गौमाता की सेवा कर देखीं गौशाला की व्यवस्थाएं

जीव जंतु पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार सदस्य राम रघुवंशी का भव्य स्वागत, गौशाला की व्यवस्थाएं देख की प्रशंसा,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

भारतीय सरकार जीव जंतु पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राम रघुवंशी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गंजबासौदा में श्री देवनारायण समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला फतेहपुर का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा कर गौशाला की व्यवस्थाएं देख प्रशंसा जाहिर की।

सर्वप्रथम गौ पूजन माल्यार्पण करके गौ माता की आरती उतारी शुभ पितृपक्ष के अवसर पर नित्य प्रतिदिन गौशाला में हरा चारा की सेवा के तहत हरा चारा डाल कर के रघुवंशी ने गौ माता को गौ ग्रास खिलाया। उनका कहना है कि गोपाल कृष्ण गौशाला मैं अनूठी सेवा देखने को मिली दिव्य बहुत ही सुंदर सेवा की जा रही है । ह्रदय मन प्रफुल्लित हो उठा काश ऐसी सेवा सभी प्रदेश की गौशाला में होती तो आज कुछ तस्वीर अलग होती।  उन्होंने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गौशाला की संपूर्ण मदद करें। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।

ज्ञात हो कि बोर्ड सदस्य राम रघुवंशी गौ माता की सेवा में विगत कई वर्षों से लगे हुए हैं पूर्व में यात्रा निकाल कर जिले भर में जागृति भी फैला चुके हैं बर्तमान में भारत सरकार के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गौशाला में जा जाकर के उनकी व्यवस्था में सुधार के उपाय एवं दिशा निर्देश के तहत यह दौरे किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर गौशाला के संस्थापक एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित देवेंद्र भार्गव, प्रशांत पालीवाल सिरोंज, अंकेश सप्रे कुरवाई, सुरेंद्र सिंह दांगी पंचतत्व, प्रमोद सिंह जी राजपूत, मुकेश सिंह राजपूत समाजसेवी  विनोद सिंह राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता श्रीमती कविता शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह जी रघुवंशी (देबू भैया), अरुण सिंह रघुवंशी, ईश्वर (राजू शर्मा), राजेंद्र रघुवंशी, गुड्डा पाठक, प्रतीक जैन, मयंक भार्गव, अक्षत शर्मा आदि उपस्थित रहे।