mantrashakti banner

SIRONJ MLA ने जीवनभर गौसेवा, गौसंरक्षण व संवर्धन का लिया संकल्प

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ सिरोंज रमाकांत उपाध्याय/

विदिशा जिले के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने सिरोंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला जाकर गौमाता को गौग्रास खिलाकर गौमाता की सेवा कर जीवन भर गौ सेवा संरक्षण व संवर्धन के संकल्प लिया है।

गौशाला में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि हमारे प्रेरणा स्तोत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देश के अनुसार मैंने वर्ष भर जन्म शताब्दी वर्ष में तथा जीवनभर गौसेवा, गौ-संरक्षण, संवर्धन का संकल्प लिया है।
उन्होंने अन्य लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत कोई भी जन सेवा का संकल्प लें, ऐसी प्रार्थना है। इस अवसर पर भाजपा नेता कार्यकर्ता व गौसेवक मौजूद थे।

Some Useful Tools tools