राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित हुईं ऋचा माथुर

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

शहर की बिटिया ऋचा माथुर का चयन मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उनके कार्याें के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्होने राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यों में सहभागिता करके कार्यक्रमाें में नेतृत्व किया था। जिसके आधार पर उन्हे इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। ऋचा का चयन सत्र 2019-20 के सम्मान के लिए किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार की घोषणा की गई थी। जिसमें नगर की ऋचा का नाम भी शामिल है। नगर से इस वर्ष के लिए सम्मान पाने वाली वे एकमात्र छात्र स्वयंसेविका हैं। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित होने पर उनकी माँ सुनीता देवी सहित उनके शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है। 

ऋचा माथुर गंजबासौदा निवासी राजेन्द्र कुमार माथुर की पुत्री हैं, जो वर्तमान में यूिनवर्सिटी ऑफ मुम्बई से में इवेंट मैनेजमेंट की तैयारियां कर रही हैं। उन्होने नगर के एक प्रायवेट विद्यालय से कक्षा 12 तक अपना अध्ययन किया था। जिसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए भोपाल के एक्सीलेंस कॉलेज में पहुंचीं। इसी बीच उन्होने कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में सहभागिता प्रारंभ कर दी। इस दौरान नवाचार के लिए किए कार्याें के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय सम्मान के लिए किया है।