विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में दी आहुतियाँ, गायत्री प्रज्ञा पीठ पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल / रमाकांत उपाध्याय

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में बरेठ रोड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ पर शनिवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के संस्थापक सद्गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी  माताजी व गायत्री माता का पूजन अर्चन किया गया। तहसील प्रभारी श्यामसुंदर माथुर ने गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके गायत्री परिवार के उद्देश्यों से अवगत कराया।

इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवा कांतिभाई जी शाह व संत श्रीराम शर्मा आचार्य विद्यापीठ{ सेंट एसआरएस हायरसेकेंडरी स्कूल} संचालक एसके यादव जी का सम्मान किया गया। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी अजय सिंह रघुवंशी, उपमुख्य ट्रस्टी एसके सैनी ने गायत्री माता का चित्र व साहित्य भेंट किया। एसके सैनी ने कहा कि चारों तरफ से देव संस्कृति को नष्ट करने के प्रयास हो रहे हैं हम सबको मिलकर धर्म रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

 

यज्ञ में आहुतियां डाल की विश्व कल्याण की प्रार्थना

गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमति लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन  वसन्त पांडे के निर्देश में सम्पन्न हुआ जिसमें परिजनों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना कीकोरोना महामारी से शोक संतत्व मृतक आत्माओ की शांति की कामना की और कोरोना महामारी के खत्म होने की प्रार्थना भी की गई। यज्ञ में बुराइयों को त्याग कर अच्छाई अपनाने का संदेश दिया गया।

आयोजन में भंडारे प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद माथुर ने किया। आयोजन में महाराज सिंह कुर्मी, डॉ सूरज प्रसाद श्रीवास्तव, महाराज सिंह दांगी, मधुलिका पांडे, संगीता शर्मा, रघुवीर सिंह राय, मुकेश पांडे सहित गायत्री परिजन मौजूद थे।