mantrashakti banner

जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारी बारिश से निचली वस्तियों में भरने लगा पानी, बाढ़ कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नंबर किया जारी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल/ रमाकांत उपाध्याय

लंबे समय के बाद बारिश का दौर शुरू होने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। लगातार हो रही बारिश से निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने सभी अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिला जनसंपर्क अधिकारी बीडी अहरवाल से मिली जानकारी अनुसार विदिशा जिला मुख्यालय पर बाढ़ नियंत्रण हेतु बनाने गए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर कोई भी बाढ़ की सूचना दे सकता है सूचना मिलते ही तत्काल मदद की जाएगी।

जिला-स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम- 07592237880

जिला पुलिस कंट्रोल रूम- 07592234254

जिला होमगार्ड कंट्रोल रूम- 07592232872

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
होशंगाबाद संभाग के साथ विदिशा, रायसेन, सीहोर, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। 26 जुलाई तक बारिश जारी रहने का अनुमान बताया है।

निकासी नहीं होने से गलियों में भरा पानी
नालों पर अतिक्रमण के चलते पानी निकासी की सही व्यवस्थाएं नहीं होने से जरा बारिश में ही पानी गलियों में भर जाता है जो घरों व दुकान में घुसकर समान को नुकसान पहुंचाता है। जिलेभर में नुकसान की खबरे प्राप्त हो रही हैं।

बच्चों ने उठाया लुत्फ, जमकर भीगें
बारिश का सबसे ज्यादा आनंद बच्चों द्वारा उठाया जा रहा है शनिबार को हुई बारिश में बच्चे जमकर भीगते नजर आए।

Some Useful Tools tools