कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कार्यालयों में हड़कंप

कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण

 गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

                कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यालयों में हड़कंप देखा गया। 

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागो के अधिकारियों से कहा कि आमजनों से संबंधित विभागीय कार्यो के लिए भटके ना इसके पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। अधीनस्थ अमला कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रहा है कि नही कि भी विभागीय अधिकारी समय-समय पर देखें।

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के साथ अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह, डिप्टी कलेक्टर विजय राय साथ मौजूद रहें।

Some Useful Tools tools