mantrashakti banner

सांसद रमाकांत भार्गव करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा आज

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

विदिशा लोकसभा सांसद रमाकांत भार्गव बुधवार को गंजबासौदा दौरे पर आकर विकास कार्यो की समीक्षा वैठक में शामिल होंगे।

निज सचिव प्रफुल्ल चौवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार सांसद भार्गव कार द्वारा भोपाल से सुवह 10 बजे निकलेंगे। दोपहर 12 बजे मानोरा पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे गंजबासौदा नगरपालिका भवन में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा वैठक में भाग लेंगे। तीन बजे विश्राम भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेगे। 4 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान कर जायेगे। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन, स्थानीय विधायक श्रीमति लीना संजय जैन सहित स्थानीय नेतागण मौजूद रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी देबू द्वारा यह जानकारी दी गई। 

 

Some Useful Tools tools