दिया पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश

सामाजिक संगठनों के द्वारा साइकिल रैली का आयोजन
गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

स्वर्ण जयंती महोत्सव पर साइकिल रैली का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित साइकिल रैली को समाज सेवी अतुल शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इससे पहले विदिशा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टण्डन ने कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

साइकिल रैली नवीन कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर गुलाब वाटिका तिलक चौक, माधवगंज रोड होते हुए नीमताल चौराहा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुई है। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया है।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान हेतु योजना एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है हम सबका नैतिक दायित्व है कि सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बढचढकर भाग लें।