mantrashakti banner

Vidisha : गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव 19 से

यज्ञ में कराए जाएंगे पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, उपनयन व गुरुदीक्षा संस्कार

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री परिवार विदिशा द्वारा दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन गोकुलधाम स्थित रिद्धिमा किराना एवं जनरल स्टोर परिसर में 19 अक्टूबर से किया जाएगा।

वरिष्ठ गायत्री परिजन श्रीमति सुमन भदौरिया ने बताया कि 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से दुर्गामाता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो यज्ञ स्थल गोकुलधाम पहुँचकर सम्पन्न होगी। शाम 5 बजे से युग संदेश, प्रवचन व संगीत होगा। 20 अक्टूबर सुवह 9 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा जिसमें जनमानस में श्रेष्ठता के अभिवर्धन, वातावरण में परिशोधन व मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग अवतरण और जनकल्याण के उद्देश्य से आहुतियाँ दी जाएंगी।

इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, उपनयन व गुरुदीक्षा संस्कार सम्पन्न कराए जाएंगे। भारतीय वेशभूषा में सभी श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।

Some Useful Tools tools