रामायण को जन जन तक पहुंचाने बाले हुए सम्मानित

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@सिरोंज रमाकांत उपाध्याय/

राम राज्यम जन कल्याण समिति एवं स्वर्गीय श्री लक्ष्मीकांत जी शर्मा स्मृति लोक कल्याण न्यास द्वारा सिरोंज सतखनी अग्रवाल धर्मशाला में तुलसी जयंती समारोह आयोजित किया गया। रामायण को समाज के बीच रामलीला और रामकथा के माध्यम से पहुँचाने बाले क्षेत्र के महानुभावों का समिति के संरक्षक विधायक उमाकांत शर्मा और समिति के सदस्यो द्वारा शाल श्रीफल फूलमाला एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक उमाकांत शर्मा जी ने तुलसीदास जी के जीवन पर गहराई से प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म की जानकारियां आज कल युवाओं को नहीं है, युवाओं को धार्मिक इतिहास पर ध्यान देना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने कितने संघर्षों से हमारी संस्कृति को बचा के रखा है उसे हमें आगे ले जाना है।

तुलसीदास जी ने कठिन परिस्थिति में रामायण लिखी है। और भगवान श्रीराम जी का चरित्र सर्व सुलभ बनाया ताकि हम उनसे प्रेरणा ले सकें।विधायक जी ने लोगो से आग्रह किया कि जिन लोगो के घरों में राम चरित मानस नही है उन्हे लाना चाहिए और स्वाध्याय करना चाहिए। अन्य बक्ताओ ने भी धर्म के प्रति जाग्रत किया।


श्री राम भजन सामूहिक कीर्तन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।