अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 की मौत-2 घायल

सांवरिया सेठ राजस्थान से दर्शन कर बापिस लौटते समय करारिया थानांतर्गत हुआ हादसा,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रविकांत उपाध्याय/

राजस्थान साँवरिया सेठ के दर्शन कर बापिस लौटते बीती रात करारिया थाने के पास अनियंत्रित कार पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि 5 दोस्त सांवरिया सेठ के दर्शनों के लिए गए थे रात्रि में आते समय यह दुर्घटना हो गई।
करारिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Some Useful Tools tools