mantrashakti banner

NCPCR : प्रियंक कानूनगो एक बार फिर से 3 साल के लिए बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय/

भारत सरकार ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के बर्तमान अध्यक्ष विदिशा शहर निवासी प्रियंक कानूनगो को उल्लेखनीय कार्यो के फलस्वरूप फिर से 3 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसका नोटिफिकेशन भी प्रकाशित हो गया है। वे विदिशा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ तरूणा सक्सेना और एडवोकेट जगदीश कानूनगो के पुत्र हैं। और गंजबासौदा के दामाद हैं। बे तुरन्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं, उनके पुनः अध्यक्ष बनने से जिले वासियों में हर्ष देखा जा रहा है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए भारत के प्रधानमंत्री का आभार जताया है। 

ज्ञात हो कि प्रियंक एनसीपीसीआर के सदस्य (शिक्षा) के रूप में कार्य कर रहे थे। सदस्य के रूप में 31 अक्टूबर 2018 को उनका कार्यकाल समाप्त होने पर अक्टूबर 2021 तक एनसीपीसीआर के अध्यक्ष बनाया गया था अब भारत सरकार ने फिर से उन्हें 3 साल के लिए अध्यक्ष बनाया है । बाल अधिकार संरक्षण के लिए उनके द्वारा सजगता से कार्य किये जा रहे हैं।  केंद्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून 2009 को सख्ती से देश भर में लागू करने के उद्देश्य से इन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी । प्रियंक ने नई शिक्षा नीति का ड्राफ्ट भी बना कर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को सुपुर्द किया है। सरकार ने नई शिक्षा नीति भी शुरू कर दी है। अब प्रियंक नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं जिसे बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Some Useful Tools tools