शस्त्र के बिना संस्कृति की रक्षा संभव नहीं – तिवारी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

शस्त्र के बिना संस्कृति की रक्षा संभव नहीं है। अगर संस्कृति नष्ट हो गयी तो धर्म नहीं बचेगा अगर धर्म नहीं रहा तो जीवन व्यर्थ है। यह बात महावीर धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि हर घर में शस्त्र होना आवश्यक है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग हो सके।

प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील यादव ने कहा कि जिस तरह हम अपने जीवन में अपने उपभोग के लिये अनेक वस्तुयें खरीदते हैं पर शस्त्र रखने का विचार कभी नहीं आता है। हमे शस्त्रों का महत्व भी समझना होगा और उसकी उपयोगिता भी।

प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल ने कहा कि जब दोपद्री का चीर हरण हुआ तब पितामह भीष्म,दोणाचार्य  कृपाचार्य आदि सब सक्षम होते हुये भी मौन रहे इसके विपरीत माता सीता का हरण होते देख एक पक्षी जटायु ने त्रिलोक विजेता रावण से युद्ध किया और वीरगति प्राप्त की। पितामह को मरणोपरांत बाणों की सैय्या मिली और जटायु को भगवान राम आंचल। इसीलिये धर्मपथ पर अपने प्राणों की आहूति देना पडे़ तो भी पीछे नहीं हटना चाहिये। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिलाध्यक्ष संदीप नेमा ने रखी एवं अतिथि के रुप में प्रांत अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख मुन्नालाल शास्त्री, समाजसेवी ब्रजमोहन सेन एवं देवेंद्र गुप्ता तथा विहिप नगर अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत भी उपस्थित थे।
उद्वोदन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात शस्त्रों का पूजन मंचस्थ अतिथियों एवं अखाडों के उस्तादों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखाडे के उस्ताद रघुवीर शर्मा, सुनील ताम्रकार, नाटू भाई, सिकंदर महाराज एवं पहलवान अट्टू सोनी का सम्मान विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा शाल श्रीफल से किया गया।
इस अवसर पर विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख वीरेंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष द्वय मुकेश सेन, ज्योति वर्मा, मातृशक्ति संयोजिका स्वदेश छावडा़, भाजपा जिला मंत्री चंद्रशेखर दुवे, भाजपा नेता यशवंत दुवे, मंडल अध्यक्ष सन्नी भावसार, मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, टोनी अहिरवार, डैनी राय, नगर मंत्री संजय सिलावट, नगर संयोजक भजन प्रजापति, सोनू अरोरा, रुपेश अहिरवार, नरेश राजपूत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजू मालवीय, आकाश यादव, अतुल ठाकुर, विपिन देव, अमित जैन सहित अनेक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका नीलू चौवे ने किया। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुवे बावली ने प्रेस नोट जारी कर दी है।