mantrashakti banner

Ganjbasoda महंगाई के खिलाफ युवा काँग्रेस का प्रदर्शन, काँग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक जैन ने सरकार को घेरा

गंजबासौदा सिटी पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

नगर में युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशंक कुमार जैन के नेतृत्व में बेतहाशा बढ़ रही रसोई गैस पेट्रोल डीजल के दामों के खिलाफ रेलवे स्टेशन से सिर पर सिलेंडर रखकर एवं तख्तियों के साथ पैदल मार्च निकलकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ सैकड़ों कार्यकताओं के साथ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।  सिलेंडर को महिला कांग्रेस द्वारा जय स्तम्भ पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समापन किया गया।

जिला अध्यक्ष निशंक जैन ने कहा कि प्रदेश व देश को महंगाई मुक्त बनाना है तो भाजपा मुक्त भारत करना पड़ेगा। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सौरभ दुबे ने बताया की महगाई से आम जन परेशान है पेट्रोल डीजल की कीमतों में दिन प्रतिदिन बृद्धि हो रही है जिससे जनता में काफी रोश व्याप्त है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, विकास शर्मा, सुनील बाबू पिंगले , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नमन दुबे, अमित मेहता, कृष्णमोहन शर्मा, दीपक जालोरी, महेंद्र जैन पवन रिछारिया राजकुमार सेन मंजू कुशवाह श्वेता जैन अंसार खान गोलू रघुवंशी पलाश जैन सचिन ठाकुर अंकित मीना शेर सिंह कुशवाह राजकुमार दांगी मनीष कुर्मी ऋषि जैन नयनदीप शर्मा अभय विश्वकर्मा सौरभ कुशवाह हीरेन्द्र यादव ब्रजेश लोधी सतीश लोधी कुलदीप लोधी आकाश राजपूत सुरभि गुर्जर अभिषेक ठाकुर दीपक रघुवंशी लकी रघुवंशी सुमित कुशवाह विनायक दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Some Useful Tools tools