गंजबासौदा उपजेल के अधीक्षक बने आलोक भार्गव

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

भोपाल से स्थानांतरित होकर आए आलोक भार्गव ने गंजबासौदा उप जेल के अधीक्षक का कार्यभार सम्हाल लिया है।

मूलतः गुना के निवासी आलोक भार्गव अपने मिलनसार व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा व देशभक्ति के लिए जाने जाते हैं। उनके उप जेल में पदस्थ होने से यहां की व्यवस्थाओं में भी सुधार देखने मिलेगा।