जिले में औसत से अधिक वर्षा हुई रिकार्ड

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रविकांत उपाध्याय/

विदिशा जिले में शुक्रवार दस सितम्बर को 14.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है जबकि अब तक 1078.7 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। गौरतलब हो कि जिले की औसत वर्षा 1075.50 मिमी है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख  राजेशराम ने बताया की विदिशा में दस मिमी, कुरवाई में 19.2 मिमी,  सिरोंज में 33 मिमी, लटेरी में 25 मिमी,  ग्यारसपुर में चार मिमी, गुलाबगंज में दो मिमी, नटेरन में तीन मिमी, शमशाबाद में 43 मिमी और पठारी में 7.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इसके अलावा बासौदा तहसील में वर्षा नगण्य रही।

Some Useful Tools tools