गौमाता में 33 कोटि देवताओं का वास, फिर भी अव्यस्थाओं का शिकार

विहिप-बजरंगदल ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, गौ तस्करी रोकने की मांग सहित बताई बिभिन्न समस्याएं

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

विहिप-बजरंग दल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नाम एक संबोधित ज्ञापन एसडीएम रोशन राय को देकर गौ तस्करी रोकने सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

दिए ज्ञापन में कहा गया है कि विदिशा जिले में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से लगातार गौ तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सूचनाएं देने पर भी उचित कार्यवाही के अभाव में गौ तस्करों के हौसले बुलंद होते जाना चिंता का विषय है। जिसके कारण लगातार गोवंश गांव से गायब हो रहा है। ग्राम पंचायतों में अधिकांश सरकारी गौशालाएं बंद है, कई गौशालाएं सरकारी अनुदान के बाद भी चालू ही नहीं हुई है। अनगिनत गौवंश सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर बेमौत मारा जा रहा है।
ग्रामीण किसानों की फसलें भी बेसहारा गोवंश के कारण नष्ट हो रही हैं। पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी का कारण बताकर गोवंश का इलाज करने में स्टाफ असमर्थ है।

जब्त हो तस्करी बाला वाहन
गौ तस्करी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश जाएं। गौ तस्करी में उपयोग होने बाला वाहन जब्त किया जाए और जप्त वाहन माइनिंग एक्ट की तरह जब्त कर नीलाम किए जाए। जिससे तस्करी के कारोबार में रोक लग सके। कानून की कमी का फायदा उठाकर वाहन छूट जाते हैं और फिर से तस्करी करने लगते हैं। जिससे गौ वंश कम होता जा रहा है।

बंद गौशालाएं हों शुरू
ग्राम पंचायतों की बंद गौशालाओं को जल्द चालू किया जाए,जिससे बेसहारा गौ वंश को रहने के लिए जगह मिल सके। इसके अलावा पशु चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएं घायल व बीमार गौवंश का उपचार हो सके।

व्यर्थ न जाएं संत महात्माओं का वलिदान, सरकार दे निर्देश
गौ माता में 33 कोटि देवताओ का वास है, हमारे आराध्य राम कृष्ण सहित ऋषि-मुनियों ने गौ माता की सेवा की है। संत महात्माओं ने गौ रक्षा के लिए वलिदान दिए हैं लेकिन वर्तमान में गौ वंश लगातार अव्यवस्थाओ का शिकार हो रहा है। गौ माता भारतीय संस्कृति व अर्थव्यवस्था का आधार है अनेक शोध कार्य चल रहे हैं। पंचगव्य चिकित्सा महत्वपूर्ण है। बिना गौ मूत्र दुग्ध दही घी के पूजन अधूरी मानी जाती है। 
मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी गौरक्षक सरकार है हमें आशा है आप इस विषय पर कठोर कार्यवाही कर गौमाता के संरक्षण व संबर्धन के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। 

ज्ञापन सौपने बालों में विहिप प्रान्त गौ सेवा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, संदीप नेमा, चन्द्रशेखर शर्मा,अभिषेक शर्मा गुरुजी, नितिन सक्सेना, मुकेश सेन, लालचंद कुशवाह, नारायण सोनी, भजन प्रजापति, सुरेंद्र शर्मा पिंकू महाराज, राजेश झा, टोनी अहिरवार, रविन्द्र बघेल, सत्यम दुबे बाबली, रविन्द्र ठाकुर, आकाश यादव, प्रमेन्द्र रघुवंशी, धनराज कुशवाह, अंकित विश्वकर्मा, लालता प्रसाद तिवारी, रामकृष्ण राजपूत, दिलीप देसाई, अंकित पंथी, कमलेश जोगी, रितिक नामदेव, अतुल ठाकुर, आशीष ठाकुर, प्रधुम्न सेन, गोपाल कपूर, सुंदर जाट, प्रकाश कुशवाह, अमित जैन, विजय कुमार सैनी, राजेश अहिरवार, राजेन्द्र रघुवंशी सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।