mantrashakti banner

Ganjbasoda पूर्व केंद्रीय सहमंत्री राजेश तिवारी के निवास पर पहुंचे विहिप केंद्रीय महामंत्री

विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे निजी प्रवास पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी के निवास पर आए और जिले के विहिप के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 

उन्होंने राजेश तिवारी की स्वर्गीय माताश्री श्रीमती प्रेमवती तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिजनों के हाल चाल जाने।

उन्होंने विहिप के कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए जिले में विहिप सहित हिन्दू संगठनों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने आगामी 2024 को षष्ठी पूर्ति वर्ष अर्थात विहिप के साठ साल पूरे होने के निमित्त संगठन विस्तार सहित दृढ़ीकरण पर जोर दिया।

केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता से समय दान की अपेक्षा होती है, इसके लिए सभी धर्म एवं राष्ट्रप्रेमी युवक को तैयार रहना चाहिए। इस दौरान विहिप के प्रांतीय, विभागीय जिले के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Some Useful Tools tools