संतों के सानिध्य में यात्रा निकाली, भोलेनाथ को पहनाई सवा क्विटल की माला, नर्मदा जल से अभिषेक

 

भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना से किया आयोजन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा-त्योंदा रमाकांत उपाध्याय

क्षेत्र की खुशहाली व मंगल कामना को लेकर भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता देबेन्द्र सिंह रघुवंशी देवू द्वारा त्योंदा पहाड़ी स्थित भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक व सवा क्विंटल फूलों की माला पहनाने के लिए धार्मिक पैदल यात्रा गंजबासौदा से निकाली गई।


क्षेत्र के संत महात्माओं के सानिध्य में निकली इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस यात्रा व सन्त महात्माओं का जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ।

त्योंदा पहाड़ी स्थित गुफा मंदिर पहुंचकर आयोजक व श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर माला समर्पित की और क्षेत्र के खुशहाली की प्रार्थना की।
इस धार्मिक यात्रा में भजन मंडलियां भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है।

इस यात्रा में नूरपुर धाम के महाराज, मुरलीधाम के महाराज, इमलाधाम के मौनी महाराज, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के महाराज सहित अन्य संत शामिल हुए थे।