श्रीरामायण मंडल ट्रस्ट ने मनाई तुलसीदास जी की जयंती

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

श्री रामायण मंडल ट्रस्ट द्वारा मानस भवन में गोस्वामी तुलसीदास जी की 489 वीं जन्म जयंती मनाई गई। घाट मंदिर पुजारी अशोक दुबे ने विधिवत पूजन अर्चन करबाया।

ट्रस्ट के सह सचिव सुरेश तनवानी ने बताया कि तुलसीदास जी का जन्म सौलहवीं सदी में 1532 में सौरोन मैं हुआ था। उनकी जन्म जयंती प्रतिवर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाई जाती है।
गोस्वामी तुलसीदास जी 1623 में अस्सी घाट वाराणसी में प्रभु के चरणों में विलीन हो गए।
गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री राम चरित्र मानस सहित 1571 में कृष्ण गीतावली,1574 मैं श्रीराम चरित मानस, 1582 मैं जानकी मंडल एवं विनय पत्रिका, 1612 मैं वैराग्य संदीपनी भी लिखी।
गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा के समक्ष पूजन -अर्चन कर -आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।


इस अवसर पर श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिभाई शाह, सचिव हरि सिंह ठाकुर,
सह सचिव सुरेश कुमार तनवानी, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर सुहाने,सत्यपाल तनवानी, तुलसीराम नामदेव, कैलाश अग्रवाल मामा, श्रीमती अंगूरी देवी, रवि उपाध्याय, तेज नारायण श्रीवास्तव , प्रेम नारायण पांडे, विनोद शाह ,Bतनु अग्रवाल, अशोक अग्रवाल , दिग्पाल रघुवंशी, जगदीश यादव, मनोहर अग्रवाल, आर. पी . गुप्ता ,देवी प्रसाद भावसार,
युवा पत्रकार लोकेश सक्सेना, वीरेंद्र शर्मा , मैनेजर संतोष शर्मा, मैनेजर देवीलाल कुशवाह, नृपेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद थे।