New delhi केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE के नए चेयरमैन बने आईएएस विनीत जोशी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय/

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत विनीत जोशी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE का नया चेयरमैन बनाया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। विनीत जोशी को आईएएस मनोज आहूजा का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1992 बैच के अधिकारी हैं जोशी

विनीत जोशी मणिपुर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने इलाहाबाद के एनी बेसेंट स्कूल और जीआईसी से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। आइआइटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उन्होंने ग्रेजुएशन की और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। 2000 से 2001 तक उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में निजी सचिव का पद संभाला था। आहूजा का कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई।

Some Useful Tools tools