Ganjbasoda विहिप क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी को पदोन्नत कर सौंपी विहिप में सह केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

तमिलनाडु के कांचीपुरम में चल रही विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय बैठक में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने मप्र-छग के क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी को पदोन्नत करते हुये केंद्रीय सह मंत्री का दायित्व दिया है। श्री तिवारी अब अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रीय सह मंत्री के नाते विहिप का काम संभालेंगे। उन्हें विहिप का महत्वपूर्ण कार्यविभाग सामाजिक समरता की जबाबदारी सौंपी गयी है साथ ही भोपाल क्षेत्र (मप्र-छग) का संगठन प्रभारी भी नियुक्त किया है। राजेश तिवारी लंबे समय से विहिप क्षेत्र मंत्री के नाते दायित्व संभाल रहे थे उनकी केंद्रीय सह मंत्री की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।

उन्हें बधाई देने वालों में विहिप प्रांत सामाजिक समरता प्रमुख सुनील यादव, प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख मुन्नालाल शास्त्री, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, विभाग मंत्री मलखान सिंह ठाकुर, विभाग संयोजक चंद्रभान बघेल, विभाग समरसता प्रमुख राकेश सक्सेना, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र ठाकुर, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख वीरेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सेन, ज्योति वर्मा, रंजीता सिंह, जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी, जिला सह मंत्री द्वय जगदीश शाक्य, डॉ सरित श्रीवास्तव, जिला संयोजक सचिन यादव, जिला सह संयोजक द्वय रामू तिवारी, रिंकू सुमन, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर झा, जिला सह धर्मप्रसार प्रमुख अमित अग्रवाल, जिला बलोपासना केंद्र प्रमुख अन्नू यादव, जिला सुरक्षा प्रमुख राजकुमार विश्वकर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख टोनी अहिरवार, सह प्रमुख डैनी राय, जिला विद्यार्थी प्रमुख लालचंद्र कुशवाह, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख रविंद्र ठाकुर, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुवे, जिला धर्मयात्रा प्रमुख दिलिप देसाई, जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख लक्ष्मीनारायण शास्त्री, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख गजेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, नगर संयोजक भजन प्रजापति, नगर मंत्री संजय सिलावट, गौतम उपाध्याय कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।