Bhopal गायत्री परिवार ने वृक्ष गंगा अभियान के तहत किया पौधरोपण, दिया नशामुक्ति का संदेश

वृक्ष गंगा अभियान एवं अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर किया आयोजन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

बृक्ष गंगा अभियान के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ भोपाल एवं वन विभाग के सहयोग से इकोलॉजिकल पार्क कटारा हिल्स भोपाल पर बृहद पौधरोपण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नीम के 400 पौधे एवं श्मशान घाट बागसेवनिया पर 24 पौधे नीम, हर्रा, बहेड़ा, बरगद आमला आदि का रोपण गायत्री परिवार के जोनल सह समन्वयक पंडित प्रभाकांत तिवारी के द्वारा मंत्रोचार के साथ तरु मित्र,तरु पुत्र के रूप में वरन कर रोपित किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी डीएस चौहान,  गायत्री परिवार के सदानंद अंबेकर, अशोक सक्सेना, अमर धाकड़, सूरज परमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, गोपाल मेहरा, राम प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर बुंदेला , कटारा हिल शाखा की सैकड़ों बहने बाल संस्कार शाला के बच्चे इंडस टाउन शाखा के भाई बहन सम्मिलित हुए।

नशामुक्ति का संदेश

26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर व्यसन से बचने के बारे में जन जागरण किया। नशे एवं दुष्परिणाम से कैसे बचे हैं इस पर शाखाओं में बाल संस्कार द्वारा अलग-अलग रैली निकालकर जनजागरण किया गया।

यह जानकारी वरिष्ठ परिजन रमेश नागर द्वारा दी गई।

 

Some Useful Tools tools