mantrashakti banner

Ganjbasoda गायत्री प्रज्ञापीठ ट्रस्ट मंडल, कार्यकारिणी व संचालन समितियों का हुआ गठन

नवीन ट्रस्ट मंडल में एडवोकेट श्यामसुंदर माथुर मुख्य ट्रस्टी व जयराम अहिरवार उप मुख्य ट्रस्टी बनाये गए 

भोपाल जोन प्रभारी, शान्तिकुंज प्रतिनिधि, जिला समन्वयक की उपस्थिति ने गायत्री प्रज्ञापीठ ट्रस्ट मंडल, व संचालन समितियों का हुआ गठन,
गुरुजी के विचारों को घर-घर पहुंचायेगें, कोरोनकाल में शिथिल हुई गतिविधियों में आएगी सक्रियता

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

बरेठ रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ के ट्रस्ट मंडल सदस्यों, कार्यकारिणी, व चार संचालन समितियों का गठन अखिल विश्व गायत्री परिवार के भोपाल ज़ोन प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता, भोपाल ज़ोन सह समन्वयक शान्तिकुंज प्रतिनिधि रमेश अभिलाषी व जिला समन्वयक मुकेश तिवारी की मुख्य उपस्थिति व मुख्य प्रवंध ट्रस्टी अजयसिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया।


नवीन ट्रस्ट मंडल में एडवोकेट श्यामसुंदर माथुर मुख्य ट्रस्टी व जयराम अहिरवार उप मुख्य ट्रस्टी बनाये गए हैं। इसके अलावा सात सदस्यीय ट्रस्ट मंडल में श्रीमति पूनम संदीप तिवारी, रघुवीर सिंह परिहार, महाराज सिंह दांगी, भगवानसिंह राजपूत, श्रीमति लक्ष्मी चंद्रशेखर शर्मा को ट्रस्टी बनाया गया है।


निवर्तमान उपमुख्य ट्रस्टी अजयसिंह रघुवंशी, उपमुख्य ट्रस्टी सुरेश सैनी, ट्रस्टी गोविंद माथुर, श्रीमति मधुलता राकेश पांडे सहित अन्य सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित ट्रस्ट मंडल का सम्मान किया गया।

ट्रस्ट के नवनिर्वाचित मुख्य ट्रस्टी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्टी बनना एक व्यवस्था है सभी सदस्यों को मिलजुलकर काम करना है सभी को साथ लेकर गायत्री परिवार के उद्देश्यों को पूरा करना है। घर घर गुरुदेव के क्रांतिकारी विचारों को पहुंचाना है। शिथिल हुई गतिविधियों को सक्रियता से शुरू किया जाएगा।

रमाकांत उपाध्याय को गायत्री प्रज्ञापीठ ट्रस्ट का अधिकृत प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

*मनुष्यो में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण*

अखिल विश्व गायत्री परिवार के भोपाल ज़ोन प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता, भोपाल ज़ोन सह समन्वयक शान्तिकुंज प्रतिनिधि रमेश अभिलाषी व जिला समन्वयक मुकेश तिवारी ने संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के उद्देश्यों व गायत्री परिजनों के लक्ष्य पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार मनुष्यो में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण के विशेष उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। आने बाला युग उज्ज्वल होगा। गायत्री सद्बुद्धि की देवी है सभी मनुष्य इनकी कृपा से अपना व समाज का जीवन धन्य कर रहे हैं। जल्दी ही ट्रस्ट मंडल सदस्यों, कार्यकारिणी व संचालन समितियों की वैठक होगी उन्हें कार्यो की जानकारी देकर प्रशिक्षित कर नाम बताए जाएंगे।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के उप जिला समन्वयक श्रीराम कटियार, गुलाबसिंह चंदेल, महाराज सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, परिव्राजक वसंत पांडे, राकेश पांडे, जेपी श्रीवास्तव, एसएन आचार्य, राकेश भारद्वाज, एसएन पाल, सुनील बाबू पिंगले, शैलेन्द्र सक्सेना, मुकेश पांडे, महेंद्र दिवाकर,दिनेश मिश्रा, मनोज राठौर, संजीव अरोरा, सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद थे।

Some Useful Tools tools