mantrashakti banner

Bhopal पाँच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा काकड़ा अभिनव होम्स अयोध्या बायपास रोड भोपाल द्वारा 22 अप्रैल से कलश शोभायात्रा के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ किया गया। शनिवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर विश्व पर्यावरण शोधन एवं सुख शांति की स्थापना के लिए आहुति समर्पित की।

सुबह गायत्री यज्ञ और शाम को प्रवचन का कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ भोपाल टोली के माध्यम से व्यवस्थापक रामचंद्र जी गायकवाड़ के निर्देशन में किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी प्रकार के संस्कार निशुल्क कराए जा रहे है । दीक्षा, पुंसवन जन्मदिन ,संस्कार आदि हैं, जो रविवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न किए जाएंगे। इसके पंजीयन कराए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक मंडल काकड़ा अभिनव होम्स के तत्वाधान में किया जा रहा है।

यह जानकारी भोपाल गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिजन रमेश जी नागर द्वारा दी गई।

Some Useful Tools tools