Vidisha गायत्री शक्तिपीठ पर शंकराचार्य जी की जयंती पर मनाया एकात्म पर्व

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

राजीव नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर जन अभियान परिषद विदिशा द्वारा अद्वैत वेदांत के प्रणेता एवं उपनिषद व्याख्याता जगतगुरु शंकराचार्य जी के जन्मोत्सव पर एकात्म पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री माता व गुरुदेव माताजी के चित्र पूजन से हुआ। अतिथियों का स्वागत मातृशक्ति ने किया। 

जिसमें आचार्य शंकराचार्य जी के जीवन व सनातन संस्कृति, एकता अखंडता के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक मुकेश तिवारी, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की सह सचिव डाक्टर पिंकेश लता रघुवंशी, धर्माधिकारी गिरधर शास्त्री, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, गायत्री परिवार के सह जिला समन्वयक श्रीराम कटियार, शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी रामचरण चौकसे, लक्ष्मण मीना, वरिष्ठ समाजसेवी सुखदेव लड्ढा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जन अभियान परिषद दीपक बाथम, गायत्री परिवार के मातृशक्ति एवं विदिशा के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया।