कोरोनाकाल में मृतकों व पितरों की शांति के लिए पितृ तर्पण, गायत्री यज्ञ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

विदिशा रायल सिटी माँ नारायणी धाम मंदिर परिसर में नारायणी धाम महिला मंडल व गायत्री परिवार के तत्वावधान में पितरों की मुक्ति व कोरोनाकाल में हुई मृतको की शांति के लिए पित्र तर्पण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार के शान्तिकुंज प्रतिनिधि रमेश अभिलाषी एन्ड मंडली द्वारा पितरों की सद्गति को मंत्रोच्चारण के साथ तर्पण कराया। जिसमें सेकड़ो नागरिको ने भाग लिया।

इसके अलावा पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ में कोरोना महामारी में असमय मत्यु को प्राप्त लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना से आहुतियां दी गई। यज्ञ से एक दिन पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया था।

गायत्री यज्ञ व पितृ तर्पण में प्राप्त दान राशी 5000 रुपये मां नारायणी धाम मंदिर की मरम्मत हेतु इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक हरि प्रसाद सोनी शिक्षक एवं गायत्री परिवार द्वारा नारायणी महिला मंडल को दान की गई।