Vidisha वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर पुरूष्कार

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @विदिशा रमाकांत उपाध्याय/ 

प्रदेश सहित विदिशा जिले में भी वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया।  सप्ताह भर की गतिविधियों का समापन कार्यक्रम वन विभाग के इकों सेंटर में आयोजित किया गया।  कलेक्टर उमाशंकर भार्गव पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं वनसंरक्षक राजवीर सिंह ने विभिन्न विधाओं में श्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने वन्य जीव जंतुओं के बारे में जो ज्ञान हासिल किया है। उसका प्रचार प्रसार अपने स्तर पर करें अपने साथियों को बताएं साथ ही घर के लोगों को भी इस ओर ध्यान दिलाएं की जंगल हमारे लिए आवश्यक है। वनों एवं उसमें रहने वाले जीव जंतु जानवरों रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है । पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधे अति आवश्यक है इसी प्रकार जंगली जीव जंतु का होना भी आवश्यक है हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में अच्छा पर्यावरण दे। जंगलों में रहने वाले जीव जंतु जानवर भी प्रकृति संरचना के अंग हैं अतः वे सुरक्षित रहें हम सुरक्षित रहें जीवन चक्र व पर्यावरण बना रहे इसके लिए हम सब अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
सप्ताह भर हुई ज्ञानवर्धक विभिन्न गतिविधियां प्रतियोगिताओं जिसमें जैविक विविधता की हुई दीवार चित्रकला प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता के विभिन्न आयु संवर्ग के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

Some Useful Tools tools