Vidisha गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरने पर बैठी भाजपा

पंजाब में हुई घटना के विरोध में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा रविकांत उपाध्याय/ 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा के साथ पंजाब कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए असफल षड्यंत्र के विरोध में जिला मुख्यालय नीमताल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री जी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया, उनकी सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया, पूरे देश में रोष है और लोग चिंतित भी हैं। राजनीतिक विद्वेष के चलते कांग्रेस अब प्रधानमंत्री की जिंदगी से खेल रही है। प्रधानमंत्री जी को फ्लाईओवर पर जिन परिस्थितियों में रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं।


उन्होंने कहा कि आज हम सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। कल हमने और आज भी कई स्थानों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया है । हम यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान कांग्रेस पार्टी परिवार को सद्बुद्धि दें। जिन मोदी जी के कारण दुनिया में भारत का मान बढ़ा है! कांग्रेश के नेता उनकी जान लेने पर उतारू हैं यह हमारे देश के लिए बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है!
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेतागण तोरण सिंह दांगी, रूद्र प्रताप सिंह जिला महामंत्री अनिल सोनकर, बलवीर रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, विक्रम रघुवंशी, विशाल बेतूले, निरपत सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्षगण सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी (देबू) द्वारा दी गई।

गणेश मंदिर में पीएम की सलामती की प्रार्थना

एक दिन पहले भाजपा नेताओं देशभर में पीएम की सलामती के लिए यज्ञ, जाप, अभिषेक किए। विदिशा में भाजपा नेताओं ने गणेश मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कर पीएम की लंबी आयु मांगी।

मशाल जुलूस निकाला

विदिशा में मशाल जुलूस निकालकर पंजाब की घटना का विरोध जताया और पंजाब की कांग्रेस सरकार पर कार्रवाई की मांग की।