Vidisha जिले में अब तक पठारी में सर्वाधिक 704 मिमी औषत वर्षा दर्ज

विदिशा जिले में आज 11 मिमी एवं अब तक कुल 455.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष उक्त अवधि में 613.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। जिले में अब तक सर्वाधिक 704 मिमी वर्षा पठारी तहसील में दर्ज हुई है। जबकि सिरोंज तहसील में सबसे कम 282 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिले की तहसीलों में बुधवार 22 जुलाई को जिले में 11 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले की सभी तहसीलों में आज दर्ज हुई वर्षा जानकारी तदानुसार, लटेरी में 17 मिमी, नटेरन में 15 मिमी, बासौदा में आठ मिमी, शमशाबाद में 49 मिमी, कुरवाई में 14 तथा विदिशा तहसील में सात मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जबकि ग्यारसपुर, गुलाबगंज, पठारी और सिरोंज में वर्षा नगण्य रही।

जिले में इस वर्ष अब तक दर्ज वर्षा तदानुसार विदिशा में 447 मिमी, बासौदा में 400 मिमी, कुरवाई में 355.3 मिमी, सिरोंज में सबसे कम 282 मिमी, लटेरी में 481.2 मिमी, ग्यारसपुर 431 मिमी, गुलबागंज 413 मिमी, नटेरन में 469 मिमी, शमशाबाद में 571 मिमी, पठारी में सर्वाधिक 704 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।