mantrashakti banner

Vidisha जिले में अब तक 270.9 मिमी औषत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष अब तक कुल 270.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष उक्त अवधि में 263.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी।

अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिले की तहसीलों में अब तक दर्ज वर्षा तदानुसार लटेरी में 300.3 मिमी, पठारी में 523 मिमी, विदिशा में 253 मिमी, बासौदा में 239.8 मिमी, कुरवाई में 222.9 मिमी, सिरोंज में 103 मिमी, ग्यारसपुर में 290 मिमी, गुलाबगंज में 231 मिमी, नटेरन में 260 मिमी तथा शमशाबाद में 286.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

जबकि शुक्रवार को जिले में 13.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। सिरोंज तहसील को छोड़कर शेष अन्य तहसीलों में दर्ज वर्षा तदानुसार, विदिशा में 41 मिमी, बासौदा में 24.8 मिमी, कुरवाई 6.4 मिमी, लटेरी में 32.2 मिमी, ग्यारसपुर में आठ मिमी, गुलाबगंज में दो मिमी, नटेरन में 11 मिमी, शमशाबाद में चार मिमी तथा पठारी तहसील में शुक्रवार को सात मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

Some Useful Tools tools