Pathari राष्ट्रीय जन समस्या समाधान समिति ने की गरीबीरेखा में पात्रों के नाम जोड़ने की मांग

सीएम के नाम पठारी तहसीलदार को दिया ज्ञापन, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हुआ विचार विमर्श

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ पठारी विदिशा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

राष्ट्रीय जन समस्या समाधान समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पठारी तहसीलदार आरके मेहरा को सौंपा हैं।
ज्ञापन पत्र में मांग की गई है कि विदिशा जिले में अपात्र लोगों को हटाकर पात्र हितग्राहियों के नाम गरीबी रेखा में जोड़ा जाए।

विदिशा जिला माननीय मुख्यमंत्री जीके हृदय के काफी समीप है विदिशा जिले का बच्चा-बच्चा माननीय मुख्यमंत्री जी को मामा कहता है, मुख्यमंत्री जी को पात्रों के नाम जोड़ने के निर्देश देने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोग सरकारी की योजनाओं का लाभ ले सकें।


ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनी धर्मेंद्र भार्गव राष्ट्रीय सचिव राहुल मानव, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बरेली, प्रदेश महामंत्री राजीव, प्रदेश सचिव सुवेश दीक्षित, जिला अध्यक्ष सागर शैलेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष विदिशा यश ठाकुर, प्रेम प्रकाश जी कौशिक अमर सिंह जी कुर्मी शिवकांत तिवारी सचिन अहिरवार गजेंद्र सिंह यश ठाकुर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सम्मेलन

राष्ट्रीय जन समस्या समाधान समिति का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पठारी में स्थानीय अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव, राष्ट्रीय सचिव राहुल मानव, राष्ट्रीय महामंत्री अमर सिंह जी कुर्मी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रेम प्रकाश कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बरेली, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह दांगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन अहिरवार, जिला अध्यक्ष विदिशा यश ठाकुर, सागर जिला अध्यक्ष शैलेश चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

समस्याओं पर विचार विमर्श बाद उनके निराकरण के लिए रूपरेखा बनाई गई। समिति के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया।