बहुसूत्रीय माँगो को लेकर लामबंद हुए अधिकारी-कर्मचारी, संयुक्त मोर्चा के आहवान पर सफल रही हड़ताल

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@रमाकांत उपाध्याय/

संयुक्त मोर्चा के आहवान पर प्रदेश स्तरीय हड़ताल गंजबासौदा क्षेत्र में भी शत प्रतिशत सफल रही। गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए, इंक्रीमेंट और प्रमोशन के लिए 43 अधिकारी कर्मचारी संगठनो के संयुक्त मोर्चा आहवान पर सामूहिक अवकाश लेकर सभी अधिकारी कर्मचारियो ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

तहसीलदार दिलीप कुमार जडिया का भी मार्गदर्शन अधिकारी कर्मचारियो को प्राप्त हुआ। संगठन के जिला प्रवक्ता सैयद शफाकत हुसैन कादरी , संगठन के संरक्षण पृथ्वीसिंह रघुवंशी ने बताया सभी अधिकारी-कर्मचारियो ने संयुक्त मोर्चा बनाकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो 43 कर्मचारी संगठन 29 जुलाई को एक साथ हड़ताल पर चले जाएंगे। इसलिए सभी एक दिवसीय हडताल पर रहे । हडताल शत प्रतिशत सफल रही।

संगठन उपाध्यक्ष अवध नारायण सक्सैना, पं संदेश मिश्र ने बताया मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनरतले प्रदेशभर में कर्मचारियों के करीब 43 संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे थे, जबकि शनिवार को दूसरे चरण में प्रदेशभर में मंत्री, सांसद व विधायकों को ज्ञापन सौंपे गए। दिए ज्ञापन में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मांगों का जल्द निराकरण करने की बात कही गयी थी।

कर्मचारी नेता अरविंद विश्वकर्मा , सबल सिंह राजपूत, अशोक सक्सैना , पं आशीष नायक , संतोष अग्रवाल ने बताया हम सभी ने मिलकर 29 जुलाई को प्रदेशभर के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश पर जाने और ऑफिसों में लॉकडाउन की स्थिति बनाने का ऐलान किया है। रामराज सिंह दांगी, निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, दीपक नामदेव, सुमन , देवेन्द्र सिंह के अनुसार यदि सरकार मांगों का निराकरण नहीं करती है भविष्य मे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने बाध्य होंगेकर्मचारी नेता जगदीश प्रसाद सैनी, किशन लाल मंडावी, पुष्पेंद्र तिवारी , सत्येन्द्र पांडे, सचिन बघेल, दिनेश नरवरिया ने बताया हमारी शासन से प्रमुख मांग है कि 1 जुलाई 2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वेतनवृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए।  5 फीसदी महंगाई भत्ता जो सरकार ने स्थगित कर दिया है, उसका भुगतान कर्मचारियों को किया जाऐ।अधिकारी कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन दिया जाए।

Some Useful Tools tools