mantrashakti banner

Ganjbasoda मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद एसपी ने बासौदा टीआई को किया लाइन अटैच

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

 

विदिशा पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला ने गंजबासौदा शहर थाना प्रभारी श्रीमती सुमी देसाई को प्रशासकीय दृष्टि से तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया है। हालांकि अभी बासौदा शहर का थाना प्रभारी कौन बनेगा। इसके आदेश जारी नही हुए हैं।

ज्ञात हो कि शहर थाना प्रभारी की कार्यशैली की लंबे समय से शहरवासियों द्वारा शिकायते की जा रही थीं। बढ़ते अपराध, शिकायत दर्ज न कर फरियादी को परेशान करना, नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभाव सहित अन्य मामलों में नाराजगी देखी जा रही थी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शिकायत मिलने पर उनकी नाराजगी के बाद यह कार्रवाई की गई है। बासौदा में अपराधियों के हौसले बुलंद है। आमजन परेशान है इसलिए दबंग व्यवहार कुशल थाना प्रभारी बनाना चाहिए।

 

 

Some Useful Tools tools