पांच वस्तियों में धार्मिक व औषधीय महत्व के 111 पौधे रोपे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्वयं सेवकों ने वृहद पौधरोपण अभियान के तहत किया आयोजन,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@बासौदा रमाकांत उपाध्याय/

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्वयं सेवकों ने हरियाली अमावस्या के दिन नगर की पाँच बस्तियों में वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत सात विभिन्न स्थानों पर 111 धार्मिक दृष्टि से महत्व रखने वाले एवम औषधीय पौधों का रोपण किया।

इस मौके पर पर्यावरण गतिविधि के विभाग संयोजक रूपेश लाड ने हरियाली अमावस्या के धार्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि पेड़ पौधों में देवी देवताओं का वास माना गया है, इसलिए आज के दिन पौधा लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के बढ़ते ताप से बरसात की अनियमितता हम सब देख ही रहे है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधों को लगाने चाहिए।

जिला संयोजक बलवीर गुर्जर ने 24 घण्टे ऑक्सीजन देने वाले पीपल के पौधों को लगाने की बात पर जोर दिया। नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने कहा कि अगर हम अब भी नही चेते तो जिस प्रकार डायनासोर का अंत हुआ वैसा ही हम मनुष्यो का भी अंत होगा। वस्ती प्रमुख रवि भावसार एवं पंकज कुशवाह ने सभी पौधों को बड़ा करने की जिम्मेदारी लेते हुए अन्य स्थानों में पौधों को लगाने का संकल्प लिया।

पंडित सुनील भार्गव ने आज के दिन पौधे लगाने से पितरों के निमित तर्पण,पिंडदान,श्राद्ध कर्म करने से अति शुभ फल की प्राप्ति होना बताया।

विवेकानंद बस्ती स्थित एस जी एस कॉलेज प्रांगण , पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर तथा माता मंदिर काला बाग में बड,पीपल, पारिजात,आँवला,जामुन, कनेर,अर्जुन के पौधे पंडित गोवर्धन शर्मा,विकास शर्मा,प्रमोद यादव,राम बाबू विश्वकर्मा,पंडित भगवती प्रसाद दुबे,रघुवीर सिंह मीणा,हरिनारायण रायकवार,राम नारायण विश्वकर्मा की उपस्थिति में लगाए।

राजेन्द्र बस्ती रजोदा रोड स्थित प्रह्लाद सिंह कुशवाह के बगीचे में शीतला बस्ती बूढ़ा पूरा स्थित देवेंद्र सिंह राजपूत के राजावत बाग में,तिरंगा बस्ती स्थित सम्राट अशोक अकेडमी विद्यालय के सामने ,मिर्जापुर सावरकर बस्ती में श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पारस पीपल,गुलमोहर,अमलतास, कनेर,दूध मोगरा,विल्व पत्र,नीम,रुसल्लाह, अशोक,काला शीशम आदि प्रजाति के पौधों को लगाया।

इस मौके पर मनोज कुशवाह,अखिलेश चौकसे,नारायण सिंह प्रजापति,लोकमन कुशवाह,ऋषिकेश कुशवाह,राजेन्द्र साहू,चरण सिंह कुशवाह,ओमकार बघेल,तोरण सिंह,जयेश,निखिल कुशवाह,अभिषेक,निशा कुशवाह,अरविंद कुशवाह,राजेन्द्र राजपूत,सुरेन्द्र राजपूत,हरेंद्र प्रताप सिंह,मनेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,कुशाग्र आदि बड़ी संख्या में स्वयं सेवको ने पौधों को लगाने में सहयोग दिया।