mantrashakti banner

महार्षि बाल्मीकि जयंती पर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

 श्री शनिदेव शक्ति धाम बर्री घाट रोड पर शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के लोगों का साल श्रीफल एवं तिलक पुष्प हार से स्वागत किया गया। कोरॉना काल में समाज के लोगों की उत्कृष्ट सेवाएं एवं स्वच्छता अभियान में निस्वार्थ भाव से सेवा देने पर समाज के लक्ष्मीबाई क्रांतिकारी नेता, रेखाबाई, बाबूलाल, सुखलाल , विनोद पंडाजी, राहुल, रोहित बाल्मीकि का सम्मान किया गया।

श्री यमराज धाम पर चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति स्थापना को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई। तिवारी उत्सव वाटिका का भूमि पूजन पंडित विकास एलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक दीपक तिवारी, मानक लाल प्रजापति, समाजसेवी सुनील पिंगल, अभिनय श्रीवास्तव, केशव हाड़ा, तरुण सेन, कमल पंथी, राजू यादव, पूरन साहू, मूलचंद, पप्पू बघेल, एकलव्य दांगी उपस्थित थे।

Some Useful Tools tools