Ganjbasoda मानस भवन मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, वैदिक विधि-विधान से कार्य का हुआ शुभारंभ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

मानस भवन मे घाट मंदिर पर बने हुए मंदिर के पुनः निर्माण के लिए पंडित संजय पाठक, पंडित उमाशंकर दुबे, पंडित राज कुमार शास्त्री एवं मंदिर पुजारी अशोक दुबे के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर निर्माण हेतु गेती चलाकर कार्य को प्रारंभ किया।

इस मंदिर का पूरा निर्माण कार्य इंजीनियर विपुल प्रजापति एवं उनके प्रतिनिधि की देखरेख में किया जावेगा।


इस अवसर पर कांतिभाई शाह मदन मोहन तिवारी ब्रजकिशोर सुहाने शंभू दयाल शर्मा योगेश शाह गोविंद नारायण खंडेलवाल सुरेश कुमार तनवानी कैलाश नारायण अग्रवाल भगवान दास साहू इंजीनियर विपुल प्रजापति रविंद्र उपाध्याय सतीश अग्रवाल इंजीनियर सुरज्ञान संतोष शर्मा तुलसीराम नामदेव लाल बहादुर ताम्रकार श्रीमती जयाबेन नाटू भाई पटेल मैनेजर संतोष शर्मा साहित कई लोग उपस्थित थे।

यह जानकारी श्री रामायण मंडल ट्रस्ट गंजबासौदा के सचिव सुरेश कुमार तनवानी द्वारा दी गई