Ganjbasoda गायत्री प्रज्ञापीठ पर गुड़ीपड़वा पर होगा पुस्तकालय स्वाध्याय केंद्र, साधना कक्ष व प्याऊ का शुभारंभ

गुड़ीपड़वा पर नववर्ष के स्वागत के लिए लोगों को कर रहे जागरूक, संस्कार, यज्ञ सहित होंगी साधनाएं

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

 

बरेठ रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ पर नवसंवत्सर 2079 के पावन पर्व पर शनिवार 2 अप्रैल को श्रीराम पुस्तकालय व स्वाध्याय केंद्र व माता भगवती साधना केंद्र और प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा।

 

गायत्री ट्रस्ट प्रमुख एडवोकेट श्याम सुंदर माथुर ने बताया कि शान्तिकुंज के निर्देशानुसार नवसंवत्सर 2079 मनाए जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें पेम्पलेट देकर उत्साह के साथ हिन्दू नववर्ष मनाए जाने के लिए कहा जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से घर घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्पर्क कर चैत्रशुक्ल प्रतिपदा गुड़ीपड़वा पर नया ध्वज लगाने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्था द्वारा ध्वज भी दिए जा रहे हैं। सभी सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेवता को अर्घ्यदान कर पूजन करें तथा भगवान से नए बर्ष स्वस्थ व सानंद सपरिवार रहने व देश की खुशहाली की कामना करें। नीम की पत्ती मिश्री का सेवन करें और परिवार व पड़ोस में सभी को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दें। 

यज्ञ के साथ संपन्न होंगे संस्कार
परिव्राजक वसंत कुमार पांडे ने बताया कि गुड़ीपड़वा पर गायत्री यज्ञ के साथ नवदुर्गा में साधना अनुष्ठान संपन्न होंगे। यज्ञ, संस्कार किये जायेंगे, दीक्षा भी दी जाएगी। प्रज्ञापीठ पर सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। नवरात्रियों में भी सुवह साढ़े 8 बजे से गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। जिसमे भागीदारी के लिए सभी धर्मप्रेमी बंधु आमंत्रित है।