नपा गंजबासौदा एक समय करेगी जल की आपूर्ति

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

बिजली कटौती के चलते नगरपालिका परिषद गंजबासौदा की जल आपूर्ति के किये बनाई गई पानी की टंकियां पूर्ण रूप से नहीं भर पा रही है जिसके चलते नपा शहर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने में सक्षम नही है। नगर पालिका परिसद ने शहर के जल उपभोक्ताओं से पानी का पर्याप्त स्टॉक बनाये रखने की अपील करते हुए पानी का उपयोग व्यर्थ नही करने की बात कही है।

30 अगस्त 21 से 6 सितंबर 21 तक एक ही समय जल की आपूर्ति करने की सूचना भी दी है।