Ganjbasoda देहात पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपित किए गिरफ्तार

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/ 

विदिशा पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका शुक्ला के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ, शराब और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।गंजबासौदा एसडीओपी भारतभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती व पुलिसकर्मियों ने सूचना मिलने पर तिरंगा चौक के पास दो लोगों को घेराबंदी करते हुए पकड़ा। दोनों आरोपित अनस व भावेस के पास एक एक हैंडमेड पिस्टल मिली, जिनका लायसेंस उनके पास नही मिला। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज किया है। न्यायालय से दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी कुँवर सिंह मुकाती, उपनिरीक्षक महेंद्र शाक्य, सहायक उपनिरीक्षक शिवप्रसाद विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र परमार, आरक्षकगण राकेश रावत, प्रमेंद्र नामदेव, भूपेंद्र शर्मा, अमनदीप जाट, महिला आरक्षक प्रगति व रोशनी राजपूत की भूमिका महत्वपूर्ण रही।