Ganjbasoda गायत्री प्रज्ञापीठ पर सामूहिक साधना कक्ष का शुभारंभ, गायत्री यज्ञ व मंत्र दीक्षा संस्कार सम्पन्न

विश्वकल्याण व शांति के लिए गायत्री यज्ञ ने दी आहुतियाँ,
गायत्री महायज्ञ में हुए मंत्र दीक्षा संस्कार, सामूहिक अर्ध्यदान व दीपदान से हुआ नवसंवत्सर 2079 का स्वागतम,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

बरेठ रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ पर चैत्रशुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर सामूहिक साधना व ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया गया। गायत्री प्रज्ञापीठ के मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट श्यामसुंदर माथुर नव बताया कि सामूहिक साधना केंद्र पर अखंड दीपक की दिव्य ऊर्जा के बीच साधना व ध्यान का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। गायत्री परिजन व धर्मप्रेमी बंधु सामूहिक जाप, ध्यान कर सकेंगे। आने बाले समय मे साप्ताहिक अखंड जाप भी किये जायेंगे। आसुरी शक्तियों को परास्त करने के लिए साधना का बहुत महत्व है।

शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर गुड़ीपड़वा उत्सव मनाया गया। भगवान सूर्यदेव को अर्ध्यदान दिया गया। शाम को दीपक जलाएं गए। ध्वज वितरित कर घरों में लगबाई गई।

 

निःशुल्क यज्ञ व संस्कार
परिव्राजक वसंत कुमार पांडे द्वारा गायत्री महायज्ञ करबाया गया। जिसमें विश्व कल्याण के लिए आहुतियाँ दी गई। बुराइयों को छोड़ अच्छाई ग्रहण करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर गौतम उपाध्याय व कुमारी गौरी उपाध्याय का मंत्र दीक्षा संस्कार भी हुआ।

प्रज्ञापीठ पर प्रतिदिन साढ़े 8 बजे से यज्ञ होता है श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले सकते हैं। निःशुल्क संस्कार के लिए भी संपर्क कर सकते हैं।

 

इस मौके पर गायत्री ट्रस्ट मंडल के उपमुख्य ट्रस्टी जयराम अहिरवार, ट्रस्टी भगवान सिंह राजपूत, महाराज सिंह दांगी, रघुवीर सिंह परिहार, संरक्षण मंडल के नेत्रपाल सिंह तोमर, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, गुलाबसिंह चंदेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदेशविहारी माथुर, गोविंद माथुर, राकेश पांडे, एडवोकेट संजीव अरोरा, युवा प्रकोष्ठ तहसील प्रभारी व ट्रस्ट प्रवक्ता रमाकांत उपाध्याय, महिला मंडल के सदस्यगण श्रीमति सपना पांडे  गायत्री परिजन सहित धर्मप्रेमी बधू मौजूद थे।