mantrashakti banner

शास्त्री-गाँधी जयंती पर भाजपा ने किए कार्यक्रम

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत  आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर के शिल्पकार बंधुओं का सम्मान किया। गया।

स्थानीय बेतवा नदी पर स्वच्छता अभियान के तहत रपटा घाट पर सफाई की। श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय शासकीय अस्पताल में फल वितरण किए गए।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जादौन, क्षेत्रीय विधायक श्रीमति लीना संजय जैन,  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।

Some Useful Tools tools