mantrashakti banner

विधानसभा फतह के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने भरी हुंकार

गंजबासौदा: भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान मे रविवार को राजेंद्र नगर से विशाल बाहन रैली निकाली गई। रैली मे युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी, प्रदेश सरकार मे मंत्री सूर्यप्रकाश मीना, केन्द्रीय बैंक जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दाँगी, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, कुरवाई विधायक वीर सिंह पवार, पूर्व विधायक हरीसिंह रघुवंशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वलवीर सिंह रघुवंशी सहित जिले भर के बरिष्ठ नेता, जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुये।
इस अवसर पर शहनाई गार्डेन मे आयोजित कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव मे मुस्तैदी से कार्य करने की नसीहत दी गई। ऐतिहासिक रैली को देखते हुये कार्यकर्ताओ मे उत्साह व उमंग देखी गई।

Some Useful Tools tools