झरने के नीचे जलती रहती है आग, बनी पहेली

aagन्यूयॉर्क: दुनियाभर में कई ऐसे प्लेसेस हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। कहीं पहाड़ों पर बंद गाड़ियां अपने आप चढ़ने लगती हैं, तो कहीं गहरे कुएं के अंदर से रोशनी निकलती है। ऐसी ही एक जगह न्यूयॉर्क के चेस्टनट रिज काउंटी पार्क में स्थित एक झरना है, जिसे एटरनल फ्लेम फॉल्स कहा जाता है। आखिर क्या है इस झरने की खासियत. इस झरने की खासियत यह है कि यहां सालभर पानी बहता रहता है और उसके नीचे एक लौ लगातार जलती रहती है। स्थानीय लोग इसे दैवीय चमत्कार मानते हैं। इसको लेकर कई किवदंतियां भी प्रचलित हैं। कुछ लोगों के मुताबिक यह लौ उस समय बुझेगी, जब धरती पर महाप्रलय जैसी कोई आपदा आने वाली होगी। इस झरने को देखने के लिए यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

तो सच क्या है?

इंटरनल फ्लेम पर लगातार जल रही इस लौ के बारे में वैज्ञानिकों ने समय-समय पर शोध किए हैं। ताजा शोध इंडियाना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया, जिसे सबसे ज्यादा सटीक माना जाता है। इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों को पता चला की जिस पहाड़ी से होकर यह झरना बहता है, वहां पर चट्टानों के नीचे से मीथेन गैस निकलती है। ऐसा माना जाता है कि 20वीं शताब्दी की शुरुआत में ही किसी ने यहां आग लगाई होगी, जो अब तक लगातार जल रही है। भारत में भी हिमाचल के कांगड़ा में स्थित माता के एक प्रमुख शक्ति पीठ ज्वालामुखी देवी के मंदिर में प्राकृतिक ज्वाला प्राचीन काल से लगातार जल रही है। इसे लेकर भी वैज्ञानिक इसी सिद्धांत पर एकमत हैं।